सिंधिया ने साधा कमलनाथ और दिग्गी पर निशाना
 Jyotiraditya Scindia

काम करने के बजाये दोनों भाइयों ने भ्रस्टाचार किया

 

बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ और दिग्विजय सिंह पर जमकर निशाना साधा | इन लोगों ने जनता से किये वादे तो पूरे किये नहीं भ्रस्टाचार जम कर किया | बडामलेहरा उपचुनाव मे घुवारा मे चुनावी सभा करने आये बी जे पी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जमकर कमलनाथ सरकार और  कांग्रेस पर निशाना साधा | उन्होंने कहा  कमलनाथ सरकार ने  1 6  महीने सरकार चलाई  |  लेकिन बडे भैय्या कमलनाथ और छोटे भैय्या दिग्विजय सिंह ने चुनाव  पूर्व  जनता से किये वादे भुलाकर जमकर भ्रष्टाचार किया और खूब रूपये बनाये और जब हमने जनता से किये वादे पूरे करने को कहां तो वह भूल गये और शिवराज की योजनाएं बंद कर दी   | सिंधिया ने मंच से काग्रेस नेताओ और राहुल गांधी की जमकर मिमिक्री की और कहा कि किसानो से चुनाव  पूर्व  दस दिन मे दो लाख का कर्जा  माफ़ किया जाना था क्या वह हुआ  .|