नरोत्तम : दो गुटों में बटी है कांग्रेस
 Narottam Mishra

राहुल की अनदेखी कर रहे कमलनाथ

दिग्विजय ने बेटे के लिए रास्ता बनाया

 

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर तंज कस्ते हुए कहा की  कांग्रेस अब दो गुटों में बटी नजर आ रही है |  एक तरफ सोनिया गाँधी जैसी बुजुर्ग नेता हैं तो दूसरी ओर प्रोढ़ नेता राहुल गाँधी है  | उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को लेकर कहा की कमलनाथ पर उम्र हावी है इसलिए वे राहुल गाँधी की वार्निंग को अनदेखा कर रहे हैं | कमलनाथ ने राहुल गाँधी से किसानो के कर्ज माफ़ी का भी झूठ बुलवाया  | और अब अपने बयानों पर माफ़ी नहीं मांग रहे  |  इनको चम्बल की जनता सबक सिखाएगी  | उधर दिग्विजय को लेकर नरोत्तम ने कहा की दिग्विजय सिंह ने अपने बेटे का रास्ता मध्यप्रदेश के लिए बना लिया है | 

नरोत्तम मिश्रा ने कहा की कमलनाथ ने राहुल गाँधी से कर्ज माफ़ी का झूठा वादा कराया  | और राहुल गाँधी कमलनाथ को वादा पूरा नहीं होने पर हटा भी नहीं पाए  | कमलनाथ राहुल गांधी की बातों को बहोत दिनों से  अनदेखा कर रहे हैं  | पहले वचन पत्र में उनका फोटो नहीं लगाया  , फिर माफ़ी नहीं मांग रहे  | लोकसभा चुनाव में भी कमलनाथ अपने बेटे नकुल नाथ को जिताने में लगे रहे  | इमरती देवी पर जो अमर्यादित टिप्पणी कमलनाथ ने की है उसका जवाब ग्वालियर चम्बल की जनता चुनाव में देगी |  उन्होंने कहा जनता एक महिला का अपमान  बर्दास्त नहीं करेगी |  कमलनाथ तीन तारिख के बाद दिल्ली जाएंगे |