कारो के काँच फोड़ने वाला आरोपी गिरफ्तार
 Break glass

आरोपी के पास बरामद हुआ हथियार 

 

 जगदलपुर पुलिस की मेहनत रंग लाई है  | बस्तर पुलिस ने शहर में  कारो के काँच फोड़ने वाले शख्स को ढूंढ निकाला है |  आरोपी के पास से हथियार भी बरामद हुआ है | बस्तर पुलिस अधीक्षक दीपक झा के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस ने शहर के कारो के काँच फोड़ने वाले शख्स को ढूंढ निकाला  |  नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार ने बताया कि पिछले दिनों  चार पहिया वाहनों के काँच फोड़े जाने के संम्बध में रिपोर्ट प्राप्त हुई थी  | जिसपर  कार्यवाई करते हुए थाना प्रभारी एमन साहू के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था |  मामले में  आरोपी  उमाशंकर गुप्ता को गिरफ्तार किया गया है  |  आरोपी के पास  से  लोहे की  रॉड सहित तलवार बरामद की गई है  |