नरेंद्र सिंह :राहुल, कमलनाथ पर कार्यवाही करें
 Narendra Singh Tomar

ज्योतिरादित्य सिंधिया भाजपा में समरस हो जाएंगे

 

केंद्रीय मंत्री, नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा अगर कमलनाथ राहुल गांधी की बात नहीं मानते हैं तो राहुल गाँधी को कमलनाथ पर कार्यवाही करना चाहिए  | तोमर ने कहा सिंधिया बीजेपी में आये हैं  वो हमारी परंपराओं से, क्रियाओं से, पद्धति से परिचित हो रहे हैं  | जल्दी वः सब में समरस हो जायेंगे  | 

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने  कमलनाथ और राहुल गाँधी के मसले पर कहा राहुल गांधी ने दिल से माफी मांगने की बात नहीं कही है  |   राहुल गांधी दो पक्षीय बातें कर रहे हैं  | अगर सच में राहुल गांधी ने कमलनाथ को माफी मांगने को कहा है और  कमलनाथ राष्ट्रीय नेता की बात नहीं मान रहे हैं तो राहुल गांधी को कमलनाथ पर कार्यवाही करना चाहिए  | तोमर ने कहा भारतीय जनता पार्टी चुनाव आयोग ओर न्यायालय में भरोसा करने वाला राजनीतिक दल है  |  चुनाव आयोग का कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुए जो निर्णय है निश्चित रूप से को सभी को उसके नियमों का करना चाहिए  |  सिंधिया को लेकर उन्होंने कहा व्यक्ति निर्माण की प्रक्रिया की गति हमेशा धीमी रहती है  | सिंधिया जी आए हैं  |  भारतीय जनता पार्टी विचार आधारित, कार्यकर्ता आधारित दल है  | वह हमारी परंपराओं से, क्रियाओं से, पद्धति से परिचित हो रहे हैं और मुझे पूरी आशा है कि वह भारतीय जनता पार्टी में समरस होंगे   |