शहीदों की याद में पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया
 Police Memorial Day

शहीदों के परिजनों का किया गया  सम्मान

 

बस्तर में जवान शहीदों की याद में  पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया  | और शायद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई  | इस मौके पर बड़ी संख्या  में पुलिस बल के साथ शहीदों के परिवारजन मौजूद रहे  | 

बस्तर में पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर  शहीद  जवानो को याद किया गया   | गौरतलब है की बस्तर में कई अधिकारीयों और कर्मचारियों ने ड्यूटी के दौरान अपनी जान गवाई है |  जिसको देखते हुए प्रशासन ने इस मौके पर शहीदों को  श्रद्धांजलि दी  |   महापौर सफीरा साहू, मच्छवारा कल्याण आयोग अध्यक्ष  निषाद, पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज  सुन्दरराज पी. और  कलेक्टर  रजत बंसल सहित कई बड़े अधिकारी नेता और शहीदों के परिवार के लोग मौजूद रहे  | इस अवसर पर शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया   | तथा उनकी समस्याओं के  समाधान हेतु कार्यवाही की बात कही  गई  |