कार्यकर्ताओं की मेहनत से सरकार बनी है
छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव अंबिकापुर के दौरे पर पहुंचे | जहाँ उन्होंने कांग्रेस के नाराज सीनियर कार्यकर्ताओं की बैठक ली | इस दौरान मंत्री सिंह देव ने जोनवार विकास कार्य के संबंध में कार्यकर्ताओं से चर्चा की | और उनकी समस्याओं को सुना |
कांग्रेस कार्यकर्ताओं की नाराजगी को देखते हुए टी एस सिंहदेव लगातार जोन के सीनियर कार्यकर्ताओं की बैठक ले रहे हैं.. कार्यकर्ताओं की नाराजगी की बात को सिंहदेव ने खुद स्वीकार किया है | दरअसल सीनियर कार्यकर्ताओं में इस बात की नाराजगी देखने को मिल रही है कि कांग्रेस की सरकार रहते हुए भी उन्हें महत्व नहीं मिल रहा है. | वही सिंह देव ने कहा कि सीनियर कार्यकर्ताओं की नाराजगी को नकारा नहीं जा सकता.. मंत्री सिंह देव ने स्वीकार किया कि लंबे अरसे बाद कांग्रेस की सरकार बनी है | और कार्यकर्ताओं से जानकारी मिल रही है कि उन्हें महत्व नहीं मिल रहा है.. सिंह देव ने कहा कि बैठकों के माध्यम से कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुनकर हल करने का प्रयास किया जा रहा है |