मानपुर में आरक्षण की प्रक्रिया हुई पूरी
 Reservation proceedings

15 में से 12 वार्ड आरक्षित, 3 अनारक्षित

 

सीएम की घोषणा के बाद मानपुर को नगर पंचायत का दर्जा मिलते ही जिले के जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अन्य अधिकारियों ने आरक्षण की कार्यवाही की  | इस दौरान   जिले के जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे  | 

उमरिया में  मानपुर को नगर पंचायत घोषित होंने के बाद | नगर परिषद मानपुर के वार्डों के आरक्षण की कार्रवाई कलेक्ट्रेट सभागार में कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव श्रीवास्तव की उपस्थिति में एसडीएम मानपुर सिद्घार्थ पटेल ने संपन्ना कराई |  इस अवसर पर जनप्रतिनिधि और कई अधिकारी  मौजूद रहे  | नगर परिषद मानपुर की कुल जनसंख्या 20 हजार 445 है |  नगर परिषद में कुल 15 वार्ड हैं जिनके आरक्षण की कार्रवाई की गई | आरक्षण  के अनुसार नगर के 15 में से 12 वार्ड  अनुसूचित जाती , अनुसूचित जनजाति  व महिलाओं के लिये आरक्षित रहेंगी  |  सिर्फ तीन वार्ड ही ऐसे हैं जो पूरी तरह अनारक्षित हैं, जिनमें 2, 3 व 13 शामिल हैं |  मानपुर का वार्ड क्रमांक 4 तिलक वार्ड, 7 केसरीनंदन वार्ड व 10 चरणगंगा शिव घाट वार्ड अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हो गए हैं  | इसमें से वार्ड क्रमांक 4 व 10 अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित रहेगा  |  इसी तरह वार्ड क्रमांक 1 सुभाष वार्ड , 14 चतुर्भुज वार्ड व 15 सोनभद्र वार्ड अनुसूचित जन जाति के लिए आरक्षित किया गया |  वार्ड क्रमांक 1 व वार्ड क्रमांक 15 अनुसूचित जन जाति महिला के लिए आरक्षित है | अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए वार्ड क्रमांक 6 देवमाता दुर्गा मंदिर वार्ड, 8 आजाद वार्ड, 11 सिविल लाइन वार्ड तथा 12 निषाद वार्ड आरक्षित किया गया  | जिसमे वार्ड क्रमांक 8 व 12 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित घोषित किया गया  |  वार्ड क्रमांक 2 भडारीगंज वार्ड, 3 महात्मा गांधी वार्ड, 5 सिद्घि विनायक वार्ड, 9 इंदिरा कालोनी वार्ड तथा 13 चाणक्य वार्ड अनारक्षित घोषित किए गए  | वार्ड क्रमांक 5 व 9 अनारक्षित महिला घोषित हुए  |