कलेक्टर ने किया जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण
 Tranma center

डयूटी के दौरान गायब मिले डॉक्टर और कर्मचारी  

 

सिंगरौली कलेक्टर राजीव रंजन मीना  जिला अस्पताल और  ट्रामा सेंटर का औचक निरीक्षण करने पहुंचे  |  जहाँ ड्यूटी के दौरान कई डॉक्टर और अस्पताल कर्मचारी नदारद मिले  | 

कलेक्टर एंव डिप्टी कलेक्टर  के औचक  निरीक्षण से ड्यूटी पर तैनात  स्टाफ और डॉक्टरों में हड़कंप मच गया  |  डयूटी के दौरान कई स्टाप डॉक्टर नदारद दिखे  | इस दौरान  कलेक्टर राजीव रंजन मीणा ने  अस्पताल में सफाई पर विशेष ध्यान देने की हिदायत दी  | जिसके बाद उन्होंने  अस्पताल के अलग अलग वार्डों व दवा वितरण केंद्र एंव पैथोलॉजी का  निरीक्षण किया  | और  डॉक्टरों के उपस्थित के बारे में कलेक्टर द्वारा सीएमएचओ से जानकारी ली गई  | इसके साथ ही कलेक्टर ने अस्पताल में सभी को  मास्क लगाने का निर्देश दिया  | कलेक्टर ने सभी चिकित्सकों को उनके कक्ष में निर्धारित समय तक रहने और ओपीडी मे बैठने का निर्देश दिया हैं  | राजीव रंजन मीना ने बताया कि अस्पताल की व्यवस्थाओं को चुस्त दुरुस्त रखने के उद्देश्य से औचक निरीक्षण गया है |