400 किलो अवैध गांजे के साथ दो गिरफ्तार
 अवैध गांजा

20 लाख बताई जा रही है गांजे की कीमत

 

जगदलपुर में पुलिस ने चार सौ  किलो अवैध गांजे के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है  | आरोपी उत्तर प्रदेश और पंजाब के रहने वाले बताये जा रहे हैं  |  आरोपियों से जब्त गांजे की कीमत करीब बीस लाख रुपये बताई जा रही है  | 

पुलिस अधीक्षक दीपक झा के निर्देश पर लगातार  गांजा तस्करों पर पुलिस शिकंजा कसती जा रही है  | उड़ीसा में गांजे की बेशुमार खेती के चलते  यहां गांजा बहुत ही कम दाम में मिल जाता है  | जिसे लेने कई प्रदेश के लोग ओडिसा पहुंचते हैं और छत्तीसगढ़ के रास्ते अन्य राज्यों में बेचने के लिए ले जाते हैं | इसी के तहत चेकिंग के दौरान   एक ट्रक से  400 किलो गांजा जब्त किया गया है  | जिसकी  कीमत 20 लाख रुपये आंकी गई है  | बताया जा रहा है की गांजे की कीमत दूसरे प्रदेश में करीब एक  करोड़ों की है  | दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट  तहत मामला दर्ज कर  जेल भेज दिया है  |