पंचायतों में देवगुडी निर्माण हेतु दी गई पहली क़िस्त
  Rekhachand Jain Construction Zodiac

पहली क़िस्त 40 हजार रुपये पंचायतों को मिली

 

बस्तर में दशहरा एवं विजय दशमी के अवसर पर  जगदलपुर  विधायक  एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने  |  विधानसभा क्षेत्र के 24 पंचायतों में देवगुडी निर्माण  हेतु प्रथम किस्त की राशि  प्रदान की | कोरोना को देखते हुए कार्यक्रम को छोटा रखा गया था  | 

जगदलपुर  विधायक रेखचंद जैन ने  24 पंचायतों में देवगुडी निर्माण के लिए  पहली क़िस्त 40 हजार रुपये दी  |  इस अवसर पर  जैन ने कहा कि वर्तमान कोरोना वायरस   जैसी  विपरीत परिस्थितियों में भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बस्तर के कार्य हेतु संकल्पित है |  जिसके चलते  यह राशि आवंटित की जा रही  है |  उन्होंने कहा जैसे ही कार्य शुरू हो जाएगा दूसरी क़िस्त  भी वितरित कर दी जायेगी  | हमारी सरकार  बस्तर की संस्कृति और सभ्यता के संवर्धन हेतु प्रतिबद्ध है |  इस दौरान उन्होंने सभी को दशहरा की शुभकामनाये दी |