उमा ने स्वीकारा मुझमें बर्दाश्त करने की क्षमता कम
पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने गोविन्द सिंह राजपूत के समर्थन में एक सभा को सम्बोधित किया और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की जमकर तारीफ़ की | मंच से उमा भारती ने सफाई देते हुए कहा कि मुझे सरकार से निकाला नहीं गया था | मैने तिरंगे की खातिर पद छोड़ा था |
मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने सागर जिले की सुरखी विधानसभा में हो रहे उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी गोविंद सिंह राजपूत के समर्थन में बिलहरा ग्राम में सभा को संबोधित किया | सभा में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वी डी शर्मा प्रदेश सरकार के नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह मौजूद थे | सभा को संबोधित करते हुए उमा भारती ने कहा कि मुझे सरकार से निकाला नहीं गया था | कोई माई का लाल नहीं निकाल सकता था | मेंने स्वयं तिरंगे की शान के लिए सीएम पद छोड़ा था | उमा भारती ने कहा मुझ में संयम एवं धैर्य नहीं है मेरे अंदर बर्दाश्त करने की क्षमता कम है | उमा भारती ने इस दौरान शिवराज सिंह की जमकर तारीफ की | उमा भारती ने कहा ज्योतिरादित्य सिंधिया की दादी विजयाराजे सिंधिया कांग्रेस की बहुत बड़ी नेता थी जब उन्होंने देखा कांग्रेस की सरकार में अत्याचार कम नहीं हो रही है तो उन्होंने कांग्रेस की सरकार गिराई | भारतीय जन संघ में शामिल हुई | प्रदेश में आज जो भाजपा है वह राजमाता विजयाराजे सिंधिया तथा कुशाभाऊ ठाकरे के कारण है |