शिवराज :दिग्विजय और कमलनाथ अधिकारियों को दे रहे हैं धमकी
 Shivraj Singh Chauhan

देख लेंगे , निपट लेंगे जैसी धमकी देना आचार संहिता का  उल्लंघन

चुनाव आयोग दिग्विजय और कमलनाथ पर करे कार्यवाई

 

कांग्रेस नेताओं  ने शब्दों की मर्यादा  लांघने के बाद अब अधियकारियों को  धमकाने का कार्य शुरू कर दिया है  | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिग्विजय सिंह और कमलनाथ पर अधिकारियों को धमकाने का आरोप लगाते हुए कहा की  | चुनाव में अधिकारियों को देख लेने की धमकी देना चुनाव अचार संहिता का उलंघन  है | इस पर  चुनाव आयोग को संज्ञान लेना चाहिए  | और धमकाने वालों पर कार्यवाई करनी चाहिए | 

शिवराज ने कहा की क्या अधिकारियों और कर्मचारियों का आत्मसम्मान नहीं है | जो उन्हें रोज दिग्विजय सिंह और कमलनाथ धमका रहे हैं |  रोज अधिकारीयों और कर्मचारियों  को देख लेने  | निपटाने ,  निपट लेंगे जैसी धमकियाँ दी जा रही हैं | उनके मनोबल को तोड़ने की कोशिश की जा रही है  | कांग्रेस के नेता अपनी पराजय से बौखला गए हैं  | को इसपर स्वतः संज्ञान लेना चाहिए और दिग्विजय सिंह और कमलनाथ पर कार्यवाई करनी चाहिए  | 

अब सवाल यह उठता है की क्या कांग्रेस अमर्यादित टिपण्णी और अधिकारियों को धमकाकर चुनाव जीतना चाहती है | चुनाव आयोग इसपर संज्ञान ले या ना ले लेकिन जनता कांग्रेस को संज्ञान में जरूर ले रही है |  कांग्रेस नेता जनता के बीच अपनी क्या छाप छोड़ रहे  है |  ये तो चुनाव के परिणाम  बताएँगे  |