विजयदशमी के अवसर शस्त्रों की पूजा
  Arms worship

बस्तर से नक्सलवाद का होगा खात्मा 

 

 जगदलपुर में दशहरा के अवसर पर   बस्तर  आईजी ने  सुंदरराज पी सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने  शस्त्रों की पूजा की  | और बस्तर से नक्सलवाद मिटाने की प्रार्थना की  | बस्तर IG सुन्दराज पी ने इस दौरान कहा कि हर वर्ष विजयदशमी के अवसर पर शस्त्रों की पूजा की जाती है |  ताकि हमारे जवान सुरक्षित रहे  | साथ ही माँ दंतेश्वरी एवम माँ दुर्गा का  आशीर्वाद बना  रहे  .|  माँ दुर्गा एवम माँ दंतेश्वरी से पुलिस जवानों एवं  बस्तरवासियों की खुशहाली की कामना की गई  | उन्होंने कहा   बस्तर पुलिस अच्छा कार्य कर रही है  |  आने वाले समय मे इससे अच्छा बेहतर कार्य करके बस्तर वासियो को सुरक्षा प्रदान की जायेगी  |  जिस प्रकार से नक्सली के विरुद्ध बस्तर पुलिस कार्य कर रही है |  आने वाले समय मे बेहतर कार्य करके बस्तर से नक्सलवाद का खात्मा हो जाएगा  |