60 लाख की ठगी करने वाले दंपत्ति गिरफ्तार
 Crime Branch

पैसा दोगुना करने का लालच देकर की ठगी

 

 

भोपाल क्राइम ब्रांच पुलिस  ने एक शातिर ठग दंपत्ति को  जालंधर पंजाब से  गिरफ्तार  किया |   बताया  जा रहा है इन लोगों ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर कई लोगों से लाखों रुपये लिया  और फरार हो गए  थे | 

आरोपी मनीष शर्मा द्वारा कई लोगों के साथ धोखाधड़ी की गयी  |  आरोपी ने  शीघ्र ही इन्वेस्ट की गयी राषि को दुगना तिगुना करने का प्रलोभन दिया | और कई लोगों से धोखाधड़ी पूर्वक लगभग 60 लाख रूपये लेकर फरार हो गया |   आरोपी दंपत्ति ने बाद में अपने सभी कांटेक्ट और सोशल  मीडिया एकाउण्ट बंद कर लिये  |  आरोपी दंपत्ति की सूचना पर  थाना क्राइम ब्रांच की टीम जालंधर पंजाबा रवाना हुयी |  जहां पर से आरोपी दंपत्ति को गिरफ्तार किया गया |  बताया जा रहा है जालंधर में भी थी लोगों को ठगने की योजना थी|