शिवराज : कमलनाथ ने जनहित की सारी योजनाएं बंद की
 Uma Bharti

विधायकों को चलो चलो कहकर भगा देते थे कमलनाथ

 

छतरपुर के  बडामलेहरा सीट पर भाजपा और कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों  के पक्ष में सभा की  |  एक तरफ कांग्रेस प्रत्याशी के लिए जहाँ पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जनता से वोट मांगे |  वहीँ दूसरी ओर मुखयमंत्री शिवराज और उमा भारती ने भाजपा को वोट देने की अपील की  | इस दौरान शिवराज ने कमलनाथ पर जनहित की योजनाओं को बंद करने का आरोप लगाया  | 

बडामलेहरा के लिए कमलनाथ ने  काग्रेस प्रत्याशी रामसिया भारती के लिये चुनाव प्रचार किया  | वहीँ उमा भारती और शिवराज ने बी जे पी प्रत्याशी प्रधुन्न सिंह लोधी के समर्थन मे चुनावी सभा की  | . घुवारा मे सी एम शिवराज सिंह ने  बडामलेहरा क्षेत्र के विकास करने का दावा किया |  शिवराज ने  कमलनाथ पर आरोप लगाते हुए कहा की कि डेढ साल के शासन मे वह एक बार भी बडामलेहरा मे नही आये  | और यहां के विधायक प्रधुन्न सिंह लोधी उनके पास बडामलेहरा के विकास की बात करने जाते थे  |  तो वह चलो चलो करके इन्हे भगा देते है |  इसलिए उनकी सरकार भी चली गई  |   शिवराज ने  कमलनाथ पर उनकी सरकार द्वारा किसानो , महिलाओं ,युवाओ ,छात्रो के लिये  चलाई गई सभी योजनाओ को बंद करने का भी आरोप लगाया  |