पटेल :बिचौलियों को नहीं किसानो को होगा लाभ
 Kamal Patel

कमलनाथ ने किये झूठे वादे, इनको हटाना है

सोनिया गांधी ने उद्योगपति कमलनाथ को गिरवी दिया

 

कृषि मंत्री कमल पटेल ने कृषि कानून को लेकर  कहा की अभी तक किसान खेतों में मेहनत करते थे  | और उसका फायदा बिचौलिए उठा लेते थे  | लेकिन अब ऐसा नहीं होगा |  कमल पटेल ने कमलनाथ और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा की  | कांग्रेस का यह खुनी पंजा है  |  जिसने प्रदेश की सारी  जनहित की योजनाएं बंद कर दी थी |   अब इस  पंजे को हटाना है  | 

मांधाता विधानसभा के सुलगांव में भाजपा प्रत्याशी नारायण पटेल के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते कमल पटेल ने कहा की  कृषि कानून और मंडी में बदलाव किया गया है |  जिससे किसानो की आय 2022 तक दोगुनी की जा सके  | उन्होंने कहा किसानी में सब्जी भी आती है | सरकार ने तय किया है की मंडियों को स्मार्ट मंडी बनाया जाएगा  | इसके साथ ही समर्थन मूल्य को भी रखा गया है |  जिससे किसानो को फायदा होगा  | कमल पटेल ने भाजपा के पक्ष में जनसभा को सम्बोधित करते हुए कमलनाथ और कांग्रेस को जनता को छलने का आरोप लगाया |  उन्होंने कहा सोनिया गाँधी ने एक उद्योगपति कमलनाथ को मध्यप्रदेश में गिरवी के तौर पर भेजा | .जिन्होंने सारी योजनाए बंद कर दी | और किसानो के कर्ज माफ़ करने का झूठा वादा किया   |