100 डायल की सेवा एक महीने से बंद
  100 dial

खराब होने के के कारण नहीं हो रहा उपयोग

 

सिंगरौली में हंड्रेड डायल सेवा इन दिनों वाहन के खराब होने के कारण  बंद पड़ी है |  जिससे जरूरत पड़ने पर भी हंड्रेड  डायल  की सेवा उपलब्ध नहीं हो पा रही |  मध्य प्रदेश में टेंडर लेने वाली भारत विकास ग्रुप   पर कई सवाल खड़े हो गए हैं | 

मध्यप्रदेश में भारत विकास ग्रुप  प्रदेश में 100 डायल का टेंडर लेकर सेवा नहीं दे पा रही है | मामला  सरई पुलिस थाना क्षेत्र का है |  जहां 100 डायल वाहन पिछले एक महीने से खराब पड़ा है  | ऐसे में घटना दुर्घटना होने पर पुलिस तत्काल मदद के लिए नहीं पहुंच पाती  |  न ही  ठीक से गश्त हो पा रही है  | जिससे आपराधिक घटनाओं के घटने की अंदेशा बना रहता है  | सरई थाना क्षेत्र के लिए 100 डायल वाहन का इस्तेमाल किया जाता था  |  लेकिन 100 डायल  में उपयोग आने वाला वाहन काफी पुराना हो गया | . जिससे वे  खराब हो गए |  पिछले एक महीने से 100 डायल वाहन बंद है |  क्षेत्र के समाज सेवी अनिल द्विवेदी ने  प्रशासन से जल्द डायल 100 चालू कराने का आग्रह किया है |