कांग्रेस विधायक आलोक चतुर्वेदी का पॉलिटिकल ड्रामा
 Dramebaaz Politics

कांग्रेस प्रत्यासी को दी आंसू बहाने की नौटंकी की नसीहत  

शिवराज को एक्टर कहने वाले कमलनाथ मंच पर मौजूद

मंच में भाषण के दौरान राम सिया भावुक,रोती नजर आई

 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को एक्टर कहने वाली कांग्रेस के नेताओं ने अब ड्रामा  करने का पाठ पढ़ाना शुरू कर दिया है  | बड़ा मलहरा में कांग्रेस प्रत्याशी राम सिया भारती का एक वीडियो वायरल हो रहा है  | जिसमे  छतरपुर से विधायक आलोक चतुर्वेदी उन्हें भाषण के पहले  समझाते हुए कह रहे हैं तुम्हारे ऊपर जो आरोप लगे हैं उस पर थोड़ा आंसू बहा देना  |  या यूं कहें की वे पोलिटिकल ड्रामा करने को कह रहे हैं  | 

वीडियो बुधवार का बताया जा रहा है की  | शिवराज की तुलना सलमान और शाहरुख़ से करने  वाले पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के मंच पर मौजूदगी में  छतरपुर से विधायक आलोक चतुर्वेदी भाषण शुरू होने के पहले बड़ा मलहरा से कांग्रेस प्रत्याशी राम सिया के पास जाते हैं  |  वे माइक पकड़कर उनसे बात करने लगते हैं  | यह बात माइक में आ जाती है  | चतुर्वेदी रामसिया से कहते  हैं की   "तुमाए ऊपर आरोप लग रए हैं, सो तुम्हें असुआ टपका-टपका के रोने है  | स्पष्ट शब्दों में कहें तो वे कह रहे हैं जनता को बेवक़ूफ़ बनाना है  | 

कांग्रेस नेता के समझाने के बाद  कांग्रेस प्रत्यशी राम सिया  भाषण के दौरान  जनता से जीत की अपील करते हुए  भावुक और रोती हुई नजर आई  |   उन्होंने जनता से रोते  हुये कहा की |  उनपर आरोप लगाए जा रहे हैं  |  उन्होंने आज तक किसी पर आरोप नहीं लगाए  | अब यह सब स्क्रिप्टेड पोलिटिकल ड्रामा था |  या सच्चाई ये तो कांग्रेस नेता ही बता सकते हैं  |   फिलहाल हम दिखाते हैं आपको रामसिया का वो भावुक  भाषण  |