Since: 23-09-2009
भाजपा ने इसे अपनी संस्कृति के विपरीत माना
सुरखी से भाजपा प्रत्याशी गोविन्द सिंह राजपूत के चुनाव प्रचार में भीड़ जुटाने के लिए महिलाओं को गाडी में नचाया गया | गोविन्द सिंह की इस कार्यशैली से भाजपा कार्यकर्ताओं में भी काफी रोष देखा गया |
चुनाव में जनता को इकठ्ठा करने के लिए प्रत्याशी कई तरह के हथकंडे अपना रहे हैं | ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों खूब चर्चा में हैं जहाँ सुरखी से भाजपा प्रत्याशी गोविन्द सिंह राजपूत की चुनावी सभा में भीड़ जुटाने के लिए एक महिला और एक पुरुष प्रचार करने वाली गाड़ी में गानो पर डांस कर रहे हैं | जिस पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने इस पर आपत्ति जाहिर करते हुए इसे भाजपा की संस्कृति के विपरीत माना | और अपना रोष व्यक्त किया | गौरतलब है की सुरखी से भाजपा का कांग्रेस की प्रत्याशी पारुल साहू से कड़ा मुकाबला है |
MadhyaBharat
1 November 2020
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.
Created By: Medha Innovation & Development
|