मंत्री कवासी लखमा की फिर फिसली जुवान
 Kawasi Lakhma

भूपेश बघेल को कहा झूठ बोलने वाला मुख्यमंत्री

 

 

अपने ऊटपटांग बयानों से सुर्खियों में रहने वाले कांग्रेस नेता कवासी लखमा ने एक बार फिर मंच से भाषण के दौरान कहा की  | छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री दुनिया में सबसे ज्यादा झूठ बोलने वाला मुख्यमंत्री है  |  इस दौरान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कई कांग्रेस के नेता मौजूद थे  | 

ये हैं छत्तीसगढ के उद्योगमंत्री कवासी लखमा. | जो अपनी उलजलूल हरकतों , व्यवहार और बयानबाजी को लेकर सुर्खियों मे रहते हैं |  ये खुद का हस्ताक्षर तो बड़ी मुश्किल से  कर पाते पर ज्ञान की बातें बहोत देते हैं | अब ये उद्योगपतिओं को ज्ञान देते हैं ये तो वे ही बता पाएंगे  | बहरहाल आज वे सुर्खियों में इसलिए हैं क्यूंकि उन्होंने अपने ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को उन्ही के स्वागत कार्यक्रम में  सबसे बड़ा झूठ बोलने  वाला मुख्यमंत्री कह दिया | और इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने जमकर तालियां भी बजाई  | ये वीडियो  31 अक्टूबर को कांग्रेस कमेटी की एक सभा का बताया जा रहा  है  |  जरा सुनिये क्या कहा कांग्रेस नेता और मंत्री कवासी लखमा ने  |