धान खरीदी को लेकर धरना प्रदर्शन
  Protest

बिचौलिए हड़प रहे किसानो का पैसा  

 

 

पंखाजूर में भाजपा ने किसानो की धान खरीदी और पैसा हड़पने के विरोध में एक दिन बाजार बंद रखा  | और तहसील दार को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौपा  | किसानो से बड़े बड़े वादे कर सत्ता में आई कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा ने विरोध के तौर पर एक दिन के लिए बाजार बंद कर प्रदर्शन किया  |  भाजपा का कहना है की सरकार किसानो से धान खरीदी नहीं कर रही है  | और जो भी खरीदा जा रहा है उसका पैसा कुछ लोग हड़प रहे हैं सरकार ने जो धान खरीदी थी उसका अभी तक पैसा नहीं दिया गया है  | गौरतलब है की विक्रम देव सिंह उसेंडी ने किसानो का पैसा नहीं देने पर एक दिन धरना देने की चेतावनी दी गई थी  |  इस दौरान राज्यपाल के नाम  किसानो पर हो रहे अत्याचार को लेकर ज्ञापन सौपा गया है  |