किसान नेता एवं कृषि मंत्री कमल पटेल का बयान
 Kamal Patel

दिग्विजय,कमलनाथ के साथ करें वानप्रस्थ प्रस्थान

 

कृषि मंत्री कमल पटेल ने उपचुनाव में भाजपा की बड़ी जीत का दावा करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को कमलनाथ के साथ वानप्रस्थ प्रस्थान की सलाह दी है | पटेल ने कहा कांग्रेस के आरोप बता रहे हैं की कांग्रेस का सफाया हो रहा है  | 

कमल पटेल ने कहा कि कांग्रेस की हार को देखते हुए दिग्विजय सिंह ने ईवीएम पर दोष मढ़ना शुरू कर दिया है |  उनके बयान से स्पष्ट है कि प्रदेश से कांग्रेस का सफाया हो रहा है  | कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि दिग्विजय सिंह और कमलनाथ सठिया चुके हैं | उन्हें अब सन्यास ले लेना चाहिए | 

| कमल पटेल ने कहा कि दिग्विजय सिंह और कमलनाथ मिलकर अपने झूठ से कांग्रेस को खत्म कर चुके हैं, प्रदेश की जनता उन्हें समझ चुकी है इसलिये अब उनपर कभी भरोसा नहीं करेगी  | कमल पटेल ने कहा कि 10 तारीख को उपचुनाव के नतीजों के बाद दिग्विजय सिंह को कमलनाथ के साथ वानप्रस्थ के लिए प्रस्थान कर जाना चाहिए |