सेल्फी लेने के चक्कर में महिला की मौत
  Selfie becomes fatal

सेल्फी लेते वक़्त  महिला खाई में गिरी

 

सेल्फी लेने के चक्कर में एक महिला की मौत हो गई  | बताया जा रहा है की इंदौर से ओंकारेश्वर जा रहे दंपति जामघाट के पास रुके  | और  सेल्फी लेते समय महिला का पैर फिसल गया  |  जिससे वह  200 फीट नीचे खाई में गिर गई और उसकी मौत हो गई | खाई में गिरी महिला को निकालने में   4 घंटे से ज्यादा लगे  बांस और रस्सी के सहारे बांध कर उसके शव  को ऊपर लाया गया  | 

सेल्फी का शौक जानलेवा बनता जा रहा है | ताजा मामला इंदौर का है |  यहां एक महिला नीतू बाहेती को सेल्फी के चक्कर में जान से हाथ धोना पड़ गया  |   इंदौर से ओंकारेश्वर जा रहे दंपति मंडलेश्वर से जाम घाट के बीच सेल्फी लेने रुके  |  पहाड़ी के किनारे पर खड़े होकर पति के साथ सेल्फी ले रही महिला का अचानक पैर फिसल गया और वह पांच सौ फीट गहरी खाई में गिर गई  | हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई  | पति विकास बाहेती ने बताया कि हमने करीब 5 से 7 फोटो ले ली थीं  | लेकिन इसके बाद भी नीतू अधिक फोटो लेने की जिद कर रही थी |  इसी दौरान यह हादसा हुआ  | महिला के शव काे पुलिस व ग्रामीणाें की मदद से करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद निकाला गया  शव को बांस और रस्सी के सहारे बांधकर ऊपर लाया गया  |