पत्रकार अर्नव गोस्वामी की रिहाई की मांग
   Journalist Arnav Goswami

देश के चौथे स्तम्भ को दबाने की कोशिश

 

भारतीय जनता युवा मोर्चा  ने  बस्तर में  रिपब्लिक टीवी के पत्रकार अर्णब गोस्वामी को रिहा करने की मांग को लेकर पैदल मार्च निकाला |  इस दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा ने कहा की यह देश के चौथे स्तम्भ को दबाने की कोशिश है  | 

भारतीय जनता युवा मोर्चा के  प्रदेश अध्यक्ष अमित  साहू  के नेतृत्व में  शहीद स्मारक पर  मुंह में काली पट्टी लगाकर  पैदल मार्च निकाला गया | और  पत्रकार अर्णब  गोस्वामी की रिहाई की मांग की गई  | इस दौरान उन्होंने कहा की  देश के चतुर्थ स्तंभ कहे जाने वाले देश के समस्त पत्रकारों की रक्षा करना हर नागरिक का कर्तव्य होना चाहिए | उन्होंने कहा   की कमल शुक्ला जैसे  सम्मानित पत्रकार के ऊपर भी हमला होना कांग्रेस सरकार की नाकामी दर्शाती है | छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार हर मामले में विफल है | उन्होंने  महाराष्ट्र में  राष्ट्रपति शासन लगाने की  मांग की  | और चेतावनी दी की अगर अर्णव गोस्वामी की रिहाई नहीं होती तो उग्र आंदोलन किया जाएगा