पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह मिलने नहीं आएंगे
सुपर कारिडोर पर किए गए अतिक्रमण पर कार्रवाई
कंप्यूटर बाबा द्वारा इंदौर के सुपर कारिडोर पर किए गए अतिक्रमण पर सोमवार सुबह जिला प्रशासन ने कार्रवाई की | प्रशासन की टीम ने यहां बने मकान को पूरी तरह से गिरा दिया | रविवार को गोम्मटगिरी के करीब कंप्यूटर बाबा का अवैध रूप से बना आश्रम गिराने के बाद यह जानकारी मिली थी कि सुपर कॉरिडोर पर भी बाबा ने अतिक्रमण कर रखा है | अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का विरोध करने पर बाबा और उनके समर्थकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था | पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को कंप्यूटर बाबा से मिलने पहुंचना था लेकिन वे इंदौर नहीं गए |
कंप्यूटर बाबा का सुपर कॉरिडोर पर दूसरा अवैध कब्ज़ा भी आज हटा दिया गया | अवैध कब्जे के मामले में सेंट्रल जेल इंदौर भेजे गए कंप्यूटर बाबा से मिलने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह इंदौर नहीं पहुंचे | कंप्यूटर बाबा शुरुआती दौर से ही विवादास्पद रहे हैं | भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में उन्होंने पौधरोपण घोटाला को उठाया था | उसके बाद शिवराज सरकार ने उन्हें मंत्री का दर्जा दे दिया था | 2018 के विधानसभा चुनावों से पहले उन्होंने पाला बदलकर कांग्रेस ज्वाइन कर लिए | रविवार को कंप्यूटर बाबा द्वारा किए गए अतिक्रमण को प्रशासन द्वारा हटाए जाने के बाद यहां स्थित मंदिर में सोमवार को बड़ी संख्या में ग्रामवासी पहुंचे और पूजा अर्चना कर कार्रवाई को लेकर प्रसन्नता जताई | आश्रम गिराने के बाद प्रशासन को जानकारी मिली थी कि सुपर कॉरिडोर पर भी बाबा ने अतिक्रमण कर रखा है | आज उस अतिक्रमण को भी नेस्तनाबूत किया गया |