अधिकारियों के भ्रष्टाचार का वीडियो आया सामने
 Corruption

पंचायत स्तर में हो रहा है जमकर भ्रष्टाचार

 

 

 बस्तर से अधिकारियों के भ्रष्टाचार का एक  वीडियो सामने आया है   | वीडियो में पंचायत सचिव ,जनपद सीईओ से लेकर सब इंजीनियर को कमीशन देने की बात कही जा  रही है  | भ्र्ष्टाचार का दीमक किस कदर देश को खोखला कर रहा है  | इसका अंदाजा आप इस वीडियो से लगा सकते हैं  | 

पंचायती राज मे ब्लाक आफीसर इंजीनियर और बाबू स्तर पर ही बीस फीसद कमीशन बांट लिया जाता है | इसमे सरपंच और पंचायत सचिव की भी अहम भूमिका होती है..भ्रष्टाचार की इस कमाई मे जिला स्तर पर भी प्रशासनिक अधिकारी अप्रत्क्ष रूप से अपनी भूमिका निभाते हैं. | यह तस्वीर बस्तर के कुआकोण्डा ब्लाक के श्यामगिरी पंचायत की है.. पंचायत सचिव के इस वीडियो मे महिला  कमीशन बांटते हुई दिख रही है | वीडियो में साफ़ तौर पर देखा जा सकता है कैसे और किस तरह कमीशन बांटने का काम होता है |  बेखौफ और बेलगाम भ्रष्टाचार  देश के ग्रामीण विकास की सच्चाई बयां करती  है |  अब समझा जा सकता है कि जब बीस से तीस प्रतिशत कमीशन बंट जाता है तो स्थल पर निर्माण कार्य का स्तर क्या होगा  |