थाने के लोकार्पण पर विधायक का पुलिस पर आरोप
 New building launch

लॉकडाउन में नहीं किया गया  कर्तव्यों का  पालन

 

बिलासपुर में नवीन पुलिस स्टेशन का लोकार्पण किया जा रहा था  | इसी बीच विधायक शैलेश पांडे ने मंच से ही बिलासपुर पुलिस पर  गंभीर आरोप

 लगाए |   उनहोंने कहा  पुलिस को जो काम करना चाहिए वह नहीं कर रही है  | उन्होंने कहा पुलिस ने लाकडाउन के दौरान छोटे व्यापारियों को परेशांन किया  | तारबहार और सरकंडा  पुलिस स्टेशन  के नवीन भवन के  लोकार्पण में अजीब स्थिति तब बन गई  | जब विधायक शैलेश पण्डे ने पुलिस पर ही आरोप  लगाने शुरू कर दिए  | शैलेश पांडे ने कहा कि |  बिलासपुर पुलिस को जो काम करना चाहिए वह नहीं कर रही है.. बिलासपुर पुलिस की हालिया कार्यशैली में बहुत ज्यादा परिवर्तन आ चुका है | लॉकडाउन के दौरान चिप्स बेचने वाले छोटे व्यापारी को भी पुलिस द्वारा परेशान कर उसे पकड़ लिया गया था  | जिसके बाद उसका जुलूस निकालने का डर दिखाकर पैसे की मांग भी पुलिस द्वारा की गई थी  |  उन्होंने कहा  पुलिस की की कार्यवाई संदेहजनक रही  |