2 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
 Naxalite surrender

जुड़ेंगे समाज की मुख्य धारा से 

 

कोंडागांव में दो बड़े नकसलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया  | इन नक्सलियों पर आठ आठ लाख का इनाम घोषित था  | इन नक्सलियों में एक महिला नक्सली भी शामिल है  | 

कोंडागांव में दो इनामी नक्सियों ने नक्सली विचारधारा से तंग आकर आत्मसमर्पण कर दिया  | ये  नक्सली कई बड़ी वारदातों में शामिल थे  | वर्ष 2018 में महाला कैम्प थाना कोयलीबेड़ा  कांकेर में कैम्प अटैक की घटना को इन नक्सलियों ने अंजाम दिया था  |  बताया जा रहा है शासन की नीतियों से प्रभावित होकर इन नक्सलियों ने समाज की मुख्य धारा से जुड़ने का निर्णय लिया है  |  एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया की पूछताछ में नक्सलियों ने बताया की दूसरे नक्सलियों द्वारा उनका शोषण किया जाता था  |  उनको परेशान किया जाता था  |