आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
छतरपुर में जमीनी विवाद के चलते एक बुजुर्ग की लाठी डंडों से पीटपीट कर हत्या कर दी गई | और आरोपी फरार हो गए| पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है |
गढ़ीमलहरा में जमीन विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया | जहाँ एक बुजुर्ग की लाठी डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई | इस घटना में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए है | जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है | बताया जा रहा है की जब पीड़ित मुन्ना यादव अपने खेत पर जा रहा था
| तभी आरोपी जयहिंद यादव ने अपने आधा दर्जन साथियों के साथ उनपर लाठी डंडों ओर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया | वही पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करते हुए मामले की जांच में जुट गई है | . फिलहाल सभी आरोपी अभी फरार बताए जा रहे है |