बुंदेलखंड का मशहूर नृत्य मोनिया का आयोजन
  Monia dance

आराध्य देव के लिए ग्रामीणों ने किया मोनिया नृत्य 

 

टीकमगढ़ में दिवाली के बाद ग्रामीणों ने बुंदेलखंड का मशहूर नृत्य मोनिया का आयोजन किया  | इस दौरान सभी आयु वर्ग के लोग मौजूद रहे  | बताया जाता है अपने आराध्य देव को प्रसन्न करने के लिए यह नृत्य किया जाता है  | 

दिवाली के दूसरे दिन गांव से ग्रामीण डांडिया के साथ कुंडेश्वर धाम पहुंचकर शिव आराधना के बाद पूरे शहर में रंग-बिरंगी वेशभूषा में मोनिया डांस का आयोजन करते हैं  |  इस दौरान सारे मोनिया मोहन रहते हैं |  और अपने इस नृत्य को भगवान श्री कृष्ण को समर्पित करते हैं  | बताया जा रहा है  की जिस  तरीके से गोपियों ने भगवान श्री कृष्ण को प्रसन्न करने के लिए डांस किया था  | उसी तरह  बुंदेलखंड में किया जाने वाला मुनिया नृत्य है  | दिवाली के बाद  तीन-चार दिन तक इस नृत्य का आयोजन ग्रामीण करते हैं  | ग्रामीण  अपने आराध्य देव की भक्ति का आह्वान नृत्य के माध्यम से करते हैं |  इसमें छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक भाग लेते हैं  |