नवगठित पांच लैम्पस का किया गया लोकार्पण
   Launch

शासन की योजनाओं का किसानो को होगा लाभ

 

छत्तीसगढ़ सरकार सहकारिता को मजबूत करने और  किसानों को आर्थिक रुप से मजबूत करने के लिए लैंम्पसों का पुर्नगठन किया जा रहा है  | संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि सहकारिता को और अधिक मजबूत करने बड़े लैम्पसों को पुर्नगठित कर छोटे लैम्पस बनाए जा रहे हैं  |  जिससे किसानो को  शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ मिल पायेगा | 

सदीय सचिव रेखचंद जैन की पहल पर | दरभा जनपद के चिंगपाल, जगदलपुर के जमावाड़ा, पुसपाल, बाबू सेमरा व पल्ली लैम्पस किसानों को लोकार्पित किया गया  |  रेखचंद जैन ने कहा सहकारिता के मूल उद्देश्य को पूरा करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल  ने यह सौगात दी | रेखचंद जैन ने लैम्पस अधिकारियों को पंजीयन प्रमाण पत्र देकर जनता के साथ किसानों को बड़ी सौगात दी है  | इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार की नीतियों को लेकर कई सवाल खड़े किये  | उन्होंने कहा   कृषि कानून 2020 के माध्यम से किसानों के हक का हनन किया जा रहा है | जिसके कारण किसान आहत हैं  | वहीँ   बघेल सरकार  ने अपनी घोषणानुसार  कृषि ॠण माफ कर दिया  |  किसानों को राजीव गांधी न्याय योजना अंतर्गत प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई |  किसानों के हित के लिए कई योजनाओं को संचालित किया जा रहा है  |