महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्षा जगदलपुर दौरे पर
   Welcome Women Front

भाजपा की रणनीतियों को लेकर की गई चर्चा

 

भारतीय जनता महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा  शालिनी राजपूत  जगदलपुर  जनसम्पर्क दौरे पर पहुंची  | जहाँ उन्होंने महिला मोर्चा की पदाधिकारियों से मुलाकात कर बैठक की | और कई मुद्दों पर चर्चा की | 

भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्षा  शालिनी राजपूत ने भविष्य की रणनीतियों को लेकर महिला मोर्चा की सदस्यों के साथ बात की |  महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा की कमान संभालने के बाद शालिनी लगातार प्रदेश के अलग-अलग संभागों का दौरा कर रही हैं |  दौरा करने के बाद प्रदेश अध्यक्ष अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा   करेंगी  | प्रदेश मीडिया प्रभारी  विभा अवस्थी ने बताया कि शालिनी   कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगी | और बेहतर रणनीति बनाये जाने को लेकर चर्चा की जायेगी  | इस दौरान  महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष दीप्ति पांडे ने  कहा भारत को पहचान दिलवाने  में विवेकानंद जी का बड़ा योगदान रहा है  |  उनके मार्ग पर हम सब चल कर  भारतीय जनता पार्टी को  शिखर पर ले जायेंगे  |