प्रशासन और पुलिस ने किया सिविक एक्शन कार्यक्रम
  Civic action program

कई गाँव के लोग हुए शामिल  बताई अपनी समस्याएं

 

जगदलपुर  में प्रशासन और पुलिस ने  सिविक एक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया  |  कार्यक्रम में ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं से विधायकों और प्रशासन को अवगत कराया  | तिरिया गांव में जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा यह पहला आयोजन  था  | इस कार्यक्रम में कई गांव के लोग शामिल हुए  थे  |  इस दौरान  ग्रामीणों ने  गांव की समस्या को लेकर  अधिकारी और विधायक से चर्चा की  | कार्यक्रम में  ग्रामीणों को जरूरत के कई सामान भी बांटे गए  | बाद  में बस्तर कलेक्टर रजत बंसल सहित सभी लोगों  ने  ग्रामीणों के साथ भोजन  किया  |  गौरतलब है की  तिरिया उड़ीसा से  लगा हुआ क्षेत्र है  | और यहां नक्सली घुसने की कोशिश करते रहते हैं |  जिसे देखते हुए तिरिया में नए कैंप की शुरुआत   की गई है  |  पुलिस की पहली प्राथमिकता यह है कि इन इलाकों से नक्सलियों का खात्मा कर इन इलाकों में विकास   हो  |