अस्पताल सफाई कर्मियों का प्राइवेट सफाई कर्मियों से विवाद
 Scavenger dispute

हड़ताल के चलते सफाई के लिए आये थे प्राइवेट सफाई कर्मी

 

छतरपुर के जिला अस्पताल मे उस समय विवाद की स्थिति निर्मित हो गई  | जब एक हप्ते से हड़ताल पर चल रहे सफाई कमियो का  प्राईवेट सफाई कमिँयो के बीच विवाद हो गया  | दरअसल स्थाई नौकरी की मांग को लेकर  अस्पताल के सफाई कर्मी हड़ताल पर है |   जिससे अस्पताल में अव्यवस्था को देखते हुए प्राइवेट कर्मचारियों को बुलाया गया | जिसके बाद यह विवाद हुआ  | 

सफाई कर्मचारियों के हड़ताल में जाने से  अस्पताल की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से लड़खड़ा  गई है  | जिससे अस्पताल मे गंदगी बढ़ गई  है |  इसी को देखते हुये सफाई ठेकेदार बाहर के सफाई कमिँयो को लेकर अस्पताल की सफाई व्यवस्था करावा रहा था |  तभी हड़ताली सफाई कमिँयो और प्राईवेट सफाई कमिँयो  के बीच  विवाद हो गया |  हड़ताली सफाई कमिँयो ने इन प्राईवेट कमिँयो की पिटाई कर दी  | अस्पताल मे विवाद की स्थिति निमिँत होने पर जिला प्रशासन के अधिकारी ,पुलिस और अस्पताल प्रशासन मौके पर पहुंचा |  भारी पुलिस बल की मौजूदगी मे प्रशासन ने बैठक कर सभी सफाई कमिँयो को वापस काम पर लौटने को कहा है  |  वही अस्पताल के सिविल सर्जन ने आरोप लगाये है ,कि हड़ताली सफाई कमिँ अस्पताल की सफाई व्यवस्था प्रभावित करने के लिये रात नलो की टोटियां तोड़कर चले जाते है  | जिससे अस्पताल के कमरो मे पानी घुस रहा है  |