मेढोली विस्थापितों का धरना प्रदर्शन स्थगित
  Strike of the migrant migrants

त्रिपक्षीय वार्ता में कुछ मुद्दों पर बनी सहमति

 

सिंगरौली में पिछले कई दिनों से चल रहा एनसीएल मेढोली विस्थापितों का धरना प्रदर्शन फ़िलहाल स्थगित हो गया है |  त्रिपक्षीय वार्ता में कुछ मसलों पर सहमति बनने के बाद यह मसला आंशिक रूप से सुलझता नजर आ रहा है  

एनसीएल मेढोली विस्थापितों  के धरने के बाद  त्रिपक्षीय वार्ता में विस्थापितों का मामला  कुछ हद तक  सुलझ गया  है |  हालांकि विस्थापित नेता  सत्येंद्र कुमार साहू का कहना है कि  1 महीने के लिए धरना प्रदर्शन स्थगित किया गया है  |  हम लोगों की  अभी कई मांगे हैं जैसे 2011 में   जिन  मकानों का  सीमांकन किया गया था उनका भी मुआवजा  उचित ढंग से  दिया जाए |  इस त्रिपक्षीय वार्ता में सिंगरौली कलेक्टर राजीव रंजन  मीणा |  एसडीएम विकास सिंह  | ऋषि पवार  | सिंगरौली विधायक राम लल्लूवैस | एनसीएल  महाप्रबंधक कार्मिक चार्ल्स जोस्टर  | जयंत महाप्रबंधक आर बी प्रसाद  और  विस्थापित नेताओं के बीच सहमति बनी जिसमें 60% मुआवजा राशि जो विस्थापित हुआ है या जिनके घर बने हैं कभी भी ले सकते हैं  | 3 महीने बाद 40% राशि स्वयं का घर हटाने के बाद  मिलेगी   |