दूसरी बार बिना मास्क पर जायेंगे अस्थाई जेल
कोरोना संक्रमण को लेकर छतरपुर प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए बिना मास्क वाहन चला रहे लोगों के चालान काटे और हिदायत दी की अगर दुबारा बिना मास्क के पाए गए तो उन्हें अस्थाई जेल भेज दिया जाएगा |
छतरपुर में प्रशासन ने कोरोना को देखते हुए सख्त कदम उठाये | पुलिस और राजस्व के अमले ने छत्रसाल चौक पर बिना मास्क वाहन चलाते लोगो के खिलाफ चलानी कार्यवाई की | और कहा की यदि दूसरी बार बिना मास्क पाए गए तो फिर उन्हे अस्थाई जेल भेज दिया जायेगा | इस दौरान कई बार विवाद की स्थिति भी बनी | एक महिला पुलिसकमीँ का मास्क न लगाने पर चालान की कारवाई से उनके परिजन भड़क गये | और वह पुलिस अधिकारियों से ही बहस करने लगे | प्रशासन ने इस तरह की कारवाई आगे भी जारी रखने की बात कही |