एक और नक्सली की हुई घर वापसी
 Naxalite surrender

लोन  वर्राटू से नक्सली हुए प्रभावित

 

दंतेवाड़ा  में चलाये जा रहे लोन वर्राटू अभियान से प्रभावित होकर  और नक्सलियों की खोखली विचारधारा से  मोहभंग होने के कारण  एक ईनामी नक्सली सहित पांच नक्सलियों ने दंतेवाड़ा एसपी डॉ अभिषेक पल्लव व CRPF DIG विनय कुमार सिंह के समक्ष आत्मसमर्पण किया है  | 

नक्सलियों की खोखली और देश विरोधी विचारधारा से नक्सलवादियों में फूट पड़ चुकी है ऐसे में नक्सलवादियों की घर वापसी के लिए चलाया गया अभियान लोन वर्राटू  से नक्सलवादी खासे प्रभावित हैं  | मामले की जानकारी देते हुये दंतेवाड़ा एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने बताया कि लोन वर्राटू अभियान के तहत नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में  बैनर पोस्टर लगाकर नक्सलियों से आत्मसमर्पण करने के लिए अपील की जा रही है | . जिसके तहत तीन लाख के  ईनामी नक्सली सोमडु वेट्टी  ,  दो  जनमिलिशिया सदस्य व 02 CNM  नक्सली सदस्यों  ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया  | समर्पित नक्सली सोमडु वेट्टी पुलिस पार्टी पर फायरिंग, आईईडी ब्लास्ट, आगज़नी, सड़क काटने जैसे मामलों में शामिल रहा है | सभी नक्सलियों को पुनर्वास नीति के तहत 10 -10 हज़ार रुपये का प्रोत्साहन राशि  दी गई है | 4 महीने पहले शुरू किये गये लोन वर्राटू अभियान के तहत 56 ईनामी सहित 208 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है  |