पुलिस नक्सली मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए
 Naxalite

आटोमेटिक गन के साथ कई हथियार बरामद

 

कांकेर में  नक्सलियों ने दो जगहों पर पुलिस के जवानों पर  हमला कर दिया  |  जिसमे जवाबी कार्यवाई के दौरान एक महिला समेत तीन नक्सली ढेर हो गए  | वहीँ एक जवान भी घायल हो गया | रेलवे ट्रेक निर्माण को सुरक्षा देने निकले एस एस बी के जवानों पर नक्सलियों ने  गोलीबारी  की | जिस पर जवानो ने  जवाबी कार्यवाही की  | जिससे नक्सली भाग खड़े हुए |  उधर दूसरी ओर नक्सलियों ने  कोसरोंडा के एस एस बी कैम्प में भी  फायरिंग की  |  जिसमे  एसएसबी का एक जवान घायल हो गया  | वहीँ  मुठभेड़ में तीन नक्सलियों को पुलिस के जवानो ने मार गिराया  | जिसमे 2 पुरूष एक महिला नक्सली शामिल हैं  |  पुलिस ने मौके से ऐ के 47 , एसएलआर ,12 बोर की बन्दूक , आटोमेटिक गन  बरामद किये  | जिसकी पुष्टि  एएसपी गोरखनाथ बघेल ने की  |