नगर निगम में चल रहे भ्रष्टाचार को लेकर प्रदर्शन
 City congress demonstration

कांग्रेस नेताओं ने लगाए कई आरोप, होगी तालाबंदी

 

सिंगरौली में कांग्रेस पार्टी ने नगर निगम में चल रहे भ्रष्टाचार को लेकर प्रदर्शन किया  | कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाते हुए कहा की नगर निगम के अधिकारी  अपने परिवार के लोगों के फर्म से खरीदी का ठेकेदारों पर दबाव बना रहे हैं |  इसके साथ ही गरीबों के नाम भी गरीबी रेखा सूचि से काटे  जा  रहे हैं  | 

शहर कांग्रेस अध्यक्ष  अरविंद सिंह चंदेल के नेतृत्व में नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार व 21 सूत्रीय मांगो को  लेकर  प्रदर्शन किया गया  | 

| बताया जा रहा है की नगर निगम में कई कर्मचारी और अधिकारी कई सालों से  पदस्थ हैं  | इसीलिए नगर निगम में इतना भ्रष्टाचार हो रहा है |  इस दौरान अरविंद सिंह चंदेल ने कहा कि नगर निगम में  गरीब मजदूरों  का हक मारा जा रहा है  | निगम के अधिकारी सत्ता धारी नेताओं की मिलीभगत से भ्रष्टाचार कर रहे हैं  |  उन्होंने कहा  यदि इन समस्याओं का निराकरण 15 दिवस में नहीं होगा तो शहर कांग्रे स  नगर निगम में तालाबंदी करने के लिए बाध्य होगी. |