रेखचंद जैन ने दिव्यांग युवराज को दी व्हील चेयर
 Rekhachand Jain

व्हील चेयर पा खुशी से झूम उठा दिव्यांग युवराज

 

विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने दिव्यांग युवराज को घर जाकर   व्हील चेयर भेंट की  |  व्हील चेयर मिलते ही  दिव्यांग युवराज खुशी से झूम उठा |  विधायक ने युवराज को काष्ठ कला के लिए भी जरूरी सामान जल्द देने का आश्वासन दिया  | 

वृन्दावन कालोनी के ट्रांजिट हास्टल के सामने रहने वाले दिव्यांग युवराज के लिए उस  वक्त खुशी का ठिकाना नहीं रहा |  जब विधायक  एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन खुद उसके घर व्हील चेयर लेकर पहुंचे और उसका हाल चाल जानने के बाद उसे व्हील चेयर प्रदान की |  दिव्यांग युवराज की माता भी दिव्यांग है चर्चा के दौरान युवक युवराज ने अपने काष्ठ कला के बारे में विधायक को बताया |  जिसपर विधायक ने उसकी कला की सराहना करते हुए उसे काष्ठ कला से संबंधित सभी सामग्री जल्द उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया  |