मप्र में नही रुक रहीं लव जिहाद की घटनाएं
 love jihad

शोएब फरहान अंसारी पर अपहरण का आरोप

पुलिस प्रशासन के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा

 

मध्य प्रदेश में लगातार लव जिहाद की घटनाएं बढती जा रही हैं   | भोपाल के बाद अब होशंगाबाद से लव जिहाद का मामला सामने आया है

| बताया जा रहा है की  एक  नाबालिग  युवती 22 नबम्बर से लापता है |  जिसे लेकर लोगो ने  कलेक्ट्रेट का घेराव किया  | यही नहीं नाबालिग बालिका के परिजन व अन्य लोगों ने  कलेक्ट्रेट गेट पर  पुलिस व प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए  | 

होशंगाबाद में एक नाबालिग युवती  पिछले ढाई माह से लापता है | पुलिस की लापरवाही और ढुलमुल  रवैये से नाराज होकर लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की |  परिजनों का कहना है कि पुलिस की ओर से सही कार्यवाही नहीं होने की बजह से बालिकाओ का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है |  जबकि परिवार ने इस मामले में  लवजिहाद का शक जताया है  | उनका कहना है कि  फेसबुक पर मित्रता के जाल में बालिका को फसाया गया  | और उसका अपहरण किया गया  है | परिवार के अनुसार उत्तर प्रदेश का शोएब फरहान अंसारी ने बालिका का अपहरण किया है |  मामले को तूल  पकड़ता देख पुलिस प्रशासन ने एक बार फिर आश्वासन देकर अपना पल्ला झाड़ लिया  | इधर लोगों ने चेतावनी दी है की अगर पुलिस ने इस पर कार्यवाई नहीं की तो उग्र आंदोलन किया जाएगा  |