पुलिस ने चोरी गए 34 मोबाईल बरामद किये
 Mobile recovered

मोबाईलों की कीमत करीब आठ लाख रुपये

 

छतरपुर में  पुलिस ने चोरी गये 34 मोबाइल बरामद  किये हैं  | जिनकी कुल कीमत लगभग आठ लाख रुपये बताई जा रही है  | 

छतरपुर पुलिस ने साइबर टीम की मदद से मोबाईल चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है  | पुलिस ने करीब आठ लाख की कीमत के 34 मोबाईल बरामद किये हैं   | पुलिस ने इन मोबाइलों को उनके मालिकों को वापस कर दिए  | इन मोबाइलों मे एक साल के दौरान चोरी हुये मोबाइल भी शामिल है  | लोगों ने चोरी हुए मोबाईल मिलने की उम्मीद छोड़ दी थी | लेकिन पुलिस की मेहनत और लगन की बदौलत इन मोबाइलों को बरामद कर लिया गया  |  मोबाइल वापिस मिलने से लोग बहुत खुश देखे गये  |