Since: 23-09-2009
ईदगाह हिल्स को गुरुनानक टेकरी से पहचाना जाए
गुरु नानक जयंती पर संत नगर पहुंचे प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने कहा की ईदगाह को गुरुनानक टेकरी के नाम से पहचाना जाना चाहिए | क्यूंकि पांच सौ साल पहले यहाँ कोई ईदगाह टेकरी जैसी जगह नहीं थी | यहाँ गुरुनानक जी आये और तभी से यह गुरुनानक टेकरी थी | इस दौरान राज्यसभा सांसद और भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद रहे | भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा गुरुनानक जयंती पर गुरूद्वारे पहुंचे | जहाँ उन्होंने गुरूद्वारे में माथा टेका और आशीर्वाद लिया | इस दौरान रामेश्वर शर्मा ने कहा ईदगाह हिल्स की टेकरी वास्तव में गुरु नानक जी की टेकरी है | 500 साल पहले यहां गुरु नानक देव आए थे | राजा भोज की नगरी पुण्य भूमि पवित्र थी | उन्होंने कहा गुरुनानक देव जी के पवित्र चरण इस भोपाल की पावन धरती पर पड़े | यह भोपाल के लिए सौभाग्य की बात है | इसे गुरु नानक टेकरी के तौर पर तीर्थ स्थल के रूप में बनाया जा सकता है |
MadhyaBharat
30 November 2020
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.
Created By: Medha Innovation & Development
|