Since: 23-09-2009
किसानों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं
जगदलपुर व दरभा के चौदह धान उपार्जन केन्द्रों में खरीदी की प्रक्रिया शुरू हो गई है संसदीय सचिव ,विधायक रेखचंद जैन ने खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण
किया और कहा छत्तीसगढ़ में किसानों के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित हैं | सरकार किसानों के साथ है |
छत्तीसगढ़ शासन के निर्देश पर सहकारी समितियों द्वारा धान खरीदी की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है | जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के 14 केन्द्रों में धान खरीदी से पहले किसानों का भव्य स्वागत सत्कार किया गया | संसदीय सचिव रेखचंद जैन की उपस्थिति में धान उपार्जन प्रारंभ हुआ | इस दौरान संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने मां दंतेश्वरी, धनवंतरी माता व छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा- अर्चना की। फिर उसके बाद धान तौल कर इसका शुभारंभ किया | रेखचंद जैन ने कहा कि किसान हितैषी भूपेश बघेल सरकार के निर्णय से किसानों का धान वर्तमान में 2500 रुपए की दर से खरीदा जायेगा
| संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश के किसानों के हक और अधिकार के साथ केंद्र की मोदी सरकार द्वारा छलावा किया जा रहा है और किसानों को कर्जदार बनाने के लिए काले कानून को लागू किया गया |
MadhyaBharat
All Rights Reserved ©2021 MadhyaBharat News.
Created By:
![]() |