लूटपाट करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार
 Robbery accused arrested

पुलिस और नक्सली बनकर करते थे लूट

 

पखांजूर में  पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है  |  पुलिस ने माओवादी बनकर लूटपाट करने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है  | वहीँ  ऐसे ही मामलों में अन्य फरार  आरोपियों की तलाश पुलिस ने  तेज कर दी है  | 

पुलिस ने बताया कि कांकेर के पखांजूर क्षेत्र में कुछ बदमाश माओवादी वर्दी एवं हथियार के साथ खुद को नक्सली बताकर डकैती जैसी वारदात को अंजाम दे रहे थे  | पुलिस को लगातार ऐसी घटनाओं की शिकायत मिल रही थी |  लेकिन  नक्सलियों के नाम के भय से लोग लूटपाट जैसी वारदात के बाद रिपोर्ट लिखाने से घबरा रहे थे | इसी बीच एक पीड़ित विश्वजीत अधिकारी ने थाने  में डकैती की शिकायत दर्ज कराई  | पीड़ित ने बताया कि  पुलिस जैसी वर्दी पहनकर तीन नकाबपोश पिस्टलधारी उनके घर में घुस आए  | और  उनके घर में रखी  पांच लाख की  नकदी एवं 2 लाख  के सोने का आभूषण लूट कर फरार हो गए |  लूट के दौरान आरोपी वायरलेस वॉकीटॉकी सेट भी रखे हुए थे  | जिससे वे अपने साथियों को लाल सलाम बोल रहे थे | पुलिस ने इस घटनाक्रम से जुड़े   पांच लोगों को अब तक गिरफ्तार किया है  | इन लोगों के अन्य साथियों की तलाश जारी है  |