केंद्र सरकार को अस्थिर करने की कोशिश
किसान आंदोलन का विपक्षी ले रहे हैं सहारा
बी जे पी प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा अपने ससदीय क्षेत्र छतरपुर के खजुराहो पहुंचे | जहाँ उन्होने सड़को का लोकार्पण और शिलान्यास किया | इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर किसान आंदोलन के सहारे सरकार को अस्थिर करने का आरोप लगाया |
वीडी शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नगरीय चुनाव के लिये अभी से तैयारी शुरु करने की बात कही | उन्होने केन्द्र सरकार के खिलाफ किसान संगठनो के आंदोलन पर कहा कि | सरकार ने साफ़ किया है कि किसानो की फसल पर एम एस पी जारी रहेगी | वही उन्होने राजनैतिक पाटिँयो पर आरोप लगाया कि किसानो के आंदोलन के जरिये यह राजनैतिक दल केन्द्र सरकार को अस्थिर करना चाहते हैं | उन्होंने प्रदेश मे चल रहे अतिक्रमण अभियान को पूरे प्रदेश सहित खजुराहो मे भी शुरू करने की बात कही |