नरोत्तम मिश्रा ने रीवा जोन की कानून व्यवस्था की समीक्षा की
 Narottam Mishra

केंद्र सरकार और किसानों के  बीच  बातचीत सफल होगी

 

 

मध्यप्रदेश  के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने रीवा जोन में कानून व्यवस्था की समीक्षा की  | नरोत्तम मिश्रा ने किसान आंदोलन पर कहा कि  सरकार -  और किसानों के बीच बातचीत सफल होगी. | कुछ ताकतें इस आंदोलन का अन्तराष्ट्रीयकरण करने का प्रयास कर रही हैं  | लेकिन वे सफल नहीं होंगे | उन्होंने कहा करोना संक्रमण को रोकने के लिए जनता को गंभीर होना पड़ेगा | 

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सबसे पहले जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उन्हें संबोधित  किया  |  उनके साथ सांसद रीति पाठक, विधायक रामलल्लू वैश्य, विधायक अमर सिंह, विधायक सुभाष  वर्मा और जिला पंचायत अध्यक्ष अजय पाठक, जिला अध्यक्ष भाजपा वीरेंद्र गोयल मौजूद रहे | भाजपा कार्यालय से निकल गृहमंत्री   कलेक्टर कार्यालय पहुँचे जहाँ उन्होंने रीवा जोन की कानून व्यवस्था की  समीक्षा बैठक में शिरकत की | जहाँ संभाग में कानून व्यवस्था और उसके सही संचालन के लिए  कई अहम मुद्दों पर चर्चा की |  मिश्रा ने बताया कि पुलिस विभाग में हमेशा सुधारों की आवश्यकता होती है |  क्योंकि यह विभाग ही ऐसा है | 

गृह, जेल, संसदीय कार्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा  ने किसान आंदोलन पर कहा  सरकार और  किसानों के बीच  बातचीत सफल होगी...कुछ ताकतें इस आंदोलन का अन्तराष्ट्रीय करण करने का प्रयास कर रही हैं  | लेकिन वे सफल नहीं होंगे |