किसानो से वार्ता जारी है , निकलेगा हल
 Narottam Mishra

किसानो को भड़काने वाले नहीं हैं किसान

सेंट्रल जेल के नवीन परिसर का लोकार्पण

नशे के खिलाफ लगातार हो रही है कार्यवाई

 

गृह एवं जेल मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि किसानों की समस्या के  समाधान के लिए लगातार बात चल रही है  |  और  सार्थक बातचीत हो रही है  | उन्होंने कहा कि किसान हमारे अपने हैं  | सी ऐ ऐ और एनआरसी की तरह  किसानो को बरगलाने का कार्य  विपक्ष ने किया  है  |  नरोत्तम मिश्रा ने सेंट्रल जेल भोपाल में नवीन आवासीय परिसर का लोकार्पण किया  | 

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा की पुलिस मुस्तैदी से कार्य कर रही है  | पुलिस ने  अपहृत बच्चे को भी रिहा कराया  | और  अपहरणकर्ता को भी पकड़ा  | उन्होंने कहा सरकार  ने डाकू समस्या और नक्सली समस्या दोनों को ही नियंत्रित किया है | और इस पर कार्यवाही नियमित रूप से चल रही है |  पिछले दिनों बालाघाट में भी कई नक्सली समस्याओं का निवारण किया गया है | नरोत्तम मिश्रा ने किसानों की समस्या को लेकर कहा की  समाधान के लिए लगातार बात चल रही है  |  उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में  संवाद एक प्रमुख माध्यम होता है | भोपाल गैस त्रासदी को लेकर उन्होंने कहा कि त्रासदी में जो लोग नहीं रहे उनको नमन और विनम्र श्रद्धांजलि | सरकार गैस पीड़ितों की मदद के लिए सभी आवश्यक इंतजाम कर रही है | 

नशा मुक्त प्रदेश बनाने की बात को लेकर उन्होंने कहा कि नशे के व्यवसायियों की धरपकड़ प्रदेश में लगातार की जा रही है  | रीवा में भी कोरेक्स का धंधा करने वालों पर कार्यवाई की गई है  |  f.i.r. आपके द्वार पर उन्होंने कहा कि अभी मध्यप्रदेश के कुछ चिन्हित जिलों में यह कार्य चल रहा था |  पर अब यह कार्य प्रदेश के सभी जिलों में शुरू किया जाएगा  | जेल मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सेंट्रल जेल भोपाल में नवीन आवासीय परिसर का लोकार्पण किया  | नवीन परिसर तीन करोड रुपए की लागत से तैयार किया गया हैं  | इस दौरान नरोत्तम मिश्रा  का स्वागत महिला बंदियों की नन्ही बालिकाओं ने किया | जिसके बाद नरोत्तम ने उन्हें उपहार दिया  |