दिव्यांग दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन
  Divyang Day

विकलांगो को बांटी  गई ट्राई सायकिल

 

जनपद पंचायत परासिया में अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया |  इस दौरान  दिव्यांगों को ट्राई साइकिल बांटी गई  | अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के मौके पर  जनपद अध्यक्ष रहीस खान और  मुख्य कार्यपालन अधिकारी सलीम खान द्वारा दिव्यांगों को ट्राई साइकिल का वितरण किया गया  |   इस मौके  पर जनपद अध्यक्ष रहीस खान ने कहा  कि कोई भी दिव्यांग खुद को  बेसहारा न समझे |  दिव्यांगों का  सर्टिफिकेट  बनवाकर वर्षों से बंद योजना शुरू की गई है |  जिसके तहत दिव्यांगों को  उपयोगी उपकरण बांटे गए  हैं | उन्होंने कहा परासिया जनपद पंचायत हमेशा दिव्यांगों के साथ है  |  दिव्यांगों की हर संभव मदद की जायेगी  |