AAP ने किया कृषि कानून का विरोध
  Common man protest

कृषि कानून को वापस लेने की मांग

 

केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि कानून के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं  ने बाइक रैली निकाली |  और कृषि बिल को वापस  लेने की मांग की  

कांकेर के अंतागढ़ ब्लॉक में आम आदमी पार्टी ने  केंद्र सरकार के  कृषि बिल का विरोध जताया  |  कार्यकर्ताओं का कहना है की किसानों के साथ अन्याय नही होने देंगे | इस दौरान आप के कार्यकर्ताओं ने पीएम  मोदी के खिलाफ नारे लगाए और रैली निकाली  | आप  नेता सन्तराम सलाम ने कहा कि देश मे  किसान विरोधी बिल को वापस लेने के लिये आंदोलन किया जा रहा है  | जिसका आम आदमी पार्टी  समर्थन कर रही  है |  कृषि बिल किसानों के हित मे नही है, कॉरपोरेट घराने को फायदा पहुचाने के लिये इस बिल को लाया गया है |